फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस ने युवक को पीटा, गोवर्धन मार्ग जाम

पुलिस ने युवक को पीटा, गोवर्धन मार्ग जाम

Mon, 14 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को पीटा, गोवर्धन मार्ग जाम
police
गोवर्धन (मथुरा)। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गोवर्धन के एकता तिराहे पर पुलिस वालों ने एक कार सवार युवक की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए लोगों ने मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर जाम लगा दिया। युवक की भाभी ने खूब हंगामा किया। पुलिस पर आरोप लगाए। हंगामा बढ़ने पर पुलिसकर्मी वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन


डीग (राजस्थान) के सिरिया पुरोहित निवासी छैलबिहारी गौतम पत्नी पिंकी गौतम और छोटे भाई रंजीत के साथ रविवार की दोपहर गांव जुनसुटी से कार से घर लौट रहा थे। जब कार सवार परिवार गोवर्धन के एकता चौराहे पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। पुलिस वालों ने आगे नो एंट्री होने की बात कहकर कार को आगे नहीं जाने दिया। इसे लेकर पुलिस वालों और कार सवार लोगों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसी दौरान सिपाही ने कार चालक रंजीत को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


पुलिस की पिटाई से गुस्साया परिवार वहीं सड़क पर बैठ गया और जाम लगा दिया। रंजीत की भाभी पिंकी ने पुलिस वालों पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। आसपास की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। मथुरा-गोवर्धन मार्ग जाम हो गया। जब विवाद बढ़ा तो पुलिस वाले वहां से निकल भागे। बाद में पुलिस ने महिला के ससुर को बुलवाया और तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि हंगामा करने वाली महिला के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने पुलिस को कोसा
गोवर्धन। डेढ़ घंटे तक मथुरा-आगरा मार्ग पर जाम से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। गोवर्धन परिक्रमा को आने वाले एवं परिक्रमा देकर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन जाम में फंसे होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से बेहाल हुए लोग पुलिस की कार्यप्रणाली को कोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed