फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   25 मार्च के बाद चरमरा सकती है ट्रैफिक व्यवस्था

25 मार्च के बाद चरमरा सकती है ट्रैफिक व्यवस्था

Wed, 21 Mar 2018 11:07 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
25 मार्च के बाद चरमरा सकती है ट्रैफिक व्यवस्था
ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिले में 25 मार्च के बाद ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सकती है। ट्रैफिक व्यवस्था में लगे 100 से ज्यादा पीआरडी के जवानों को हटाया जा रहा है। ऐसा शासन की ओर से बजट नहीं मिलने के कारण किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले में 300 से ज्यादा पीआरडी जवान पंजीकृत हैं। वहीं लगभग 200 जवान सक्रिय हैं। इनमें से 100 जवानों को पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए ले रखा है। शासन की ओर से बजट नहीं मिलने के कारण सभी जवानों को ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था से हटा लेने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


एक साथ 100 कर्मियों के हटने से व्यवस्था पर प्रभाव पड़ना लाजिमी है। जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को ज्यादातर पीआरडी के जवान ही संभाल रहे हैं। इनके अलावा जिले में लगभग 30 महिला पीआरडी जवान भी पंजीकृत हैं। लेकिन वर्तमान में छह महिला पीआरडी जवान ड्यूटी पर लगी हुई हैं। इन्हें भी 31 मार्च को बजट के अभाव में हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed