{"_id":"5a8c54ab4f1c1bc83b8b7e64","slug":"141519146155-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने बाइक सवार दूल्हा सहित तीन को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने बाइक सवार दूल्हा सहित तीन को रौंदा, मौत
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार शाम को बाइक से सेविंग कराने जा रहे दूल्हा व दो किशोरों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मृतकों के परिवारीजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। परिजवारीजनों को समझा बुझाकर दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं परिवारीजन दूल्हे का शव नहीं उठने दे रहे थे। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मलूपुर निवासी अरवेश (28) की मंगलवार को थाना करहल क्षेत्र के गांव कुदईया में बारात जानी थी। मंगलवार शाम दूल्हा अरवेश बाइक से भांवत सेविंग करवाने के लिए जा रहा था। उसके साथ बाइक पर गांव का ही अनोज (17) पुत्र श्रीचंद्र और मोहित (17) पुत्र नेत्रपाल भी सवार थे। बाइक शाम करीब सात बजे जब गांव भांवत में पेट्रोल पंप के पास पहुंची। तभी ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी होने के बाद मृतकों के परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने शाम करीब सवा सात बजे मैनपुरी-किशनी मार्ग पर शवों को रखकर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर रात करीब आठ बजे किसी तरह अनोज और मोहित के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने दूल्हा अरवेश के शव को उठने नहीं दिया।
विज्ञापन
गांव मलूपुर निवासी 17 वर्षीय अनोज छह बहनों के बीच इकलौता पुत्र था। हादसे में उसकी मौत हो गई। कुछ देर पहले तक जो लोेग बारात में जाने के लिए खुशी खुशी तैयार हो रहे थे। वह शव पर विलाप करते नजर आ रहे थे। वहीं पिता श्रीचंद्र व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।