{"_id":"6a9598208da9f618ba0dd0a8","slug":"sgdf-grnoida-news-c-1-noi1095-4671265-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फ्रिज ठीक करते समय करंट की चपेट में आए शख्स की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फ्रिज ठीक करते समय करंट की चपेट में आए शख्स की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रिज ठीक करते समय करंट की चपेट में आए शख्स की मौत
नोएडा। सेक्टर-12 में रविवार दोपहर घर में फ्रिज की सफाई और मरम्मत का काम कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के दौरान फ्रिज उनके ऊपर गिर गया था। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर-24 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-12 के जेड ब्लॉक निवासी राजेश सैनी परिवार के साथ रहते थे। रविवार दोपहर वह घर में फ्रिज को ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फ्रिज का संतुलन बिगड़ गया और वह राजेश के ऊपर जा गिरा। बताया जा रहा है कि फ्रिज में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से राजेश गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।