फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वैन सवार बदमाशों ने युवक को लूटा

वैन सवार बदमाशों ने युवक को लूटा

Wed, 20 Dec 2017 11:35 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
वैन सवार बदमाशों ने युवक को लूटा
लूट
कुरावली (मैनपुरी)। दिल्ली से लौट रहे युवक को वैन सवार बदमाशों ने गाड़ी में डालने के बाद जमकर पिटाई की। उसकी जेब में रखी नकदी और मोबाइल लूटने के बाद उसे फेंक कर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कसबा के मोहल्ला महाजनान निवासी शिवम गुप्ता ढाबा संचालक है। वह दिल्ली गया हुआ था। मंगलवार को वह दिल्ली से लौट रहा था। रात करीब 11 बजे रोडवेज बस स्टैंड के समीप मलिखान सिंह इंटर कालेज के पास वह बस उतर गया।
विज्ञापन


जैसे ही वह घर की ओर चलने लगा तभी पीछे से आई मारुति वैन में बैठे चार बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसे मारपीट करते हुए गाड़ी में डाल लिया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखी करीब आठ हजार की नकदी, एटीएम, कागजात और मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश उसे श्मशान घाट के समीप फेंक कर भाग गए। मारपीट में शिवम घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed