फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दस वर्षीय छात्र लापता, अपहरण का आरोप

दस वर्षीय छात्र लापता, अपहरण का आरोप

Mon, 27 Nov 2017 11:44 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
दस वर्षीय छात्र लापता, अपहरण का आरोप
demo
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव नगला बलू में बहन के यहां रह कर पढाई कर रहे एटा निवासी 10 वर्षीय छात्र दो दिन से लापता है। परिवारीजन उसके अपहरण का आरोप लगा रहे हैं। मां ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच के साथ बच्चे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एटा के थाना नया गांव क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी रक्षपाल का 10 वर्षीय पुत्र गोपाल मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के गांव नगला बलू में बहनोई रवि कुमार के यहां रहता है। वह आरएस ग्लोबल एकेडमी जिरौली में एलकेजी का छात्र है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली, तो घरवाले परेशान हो गए। जिसके बाद गोपाल की मां रेखा ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि उसके बेटे को धर्मेंद्र्र, बट्टा निवासी गांव रजपुरा थाना नयागांव एटा, सुभाष निवासी गांव नगला ऊसर थाना कुरावली, अवधेश निवासी गिलौदा थाना मेरापुर जनपद फर्रुखाबाद ने अगवा कर लिया है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बालक को खोजने के प्रयास शुरू कर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed