{"_id":"5b2a4f654f1c1b264d8b77ac","slug":"131529499493-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही के कारण कोतवाली में चली गोली, दरोगा सहित छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापरवाही के कारण कोतवाली में चली गोली, दरोगा सहित छह घायल
Updated Wed, 20 Jun 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कोतवाली में चौकी प्रभारी की लापरवाही से सरकारी पिस्टल से अपने आप फायर हो गया। इससे एक दरोगा, दो सिपाही, तीन होमगार्ड घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी होने पर एसपी, एएसपी, सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
मंगलवार की शाम एसपी द्वारा किए गए फेरबदल के बाद सतेंद्र पाल सिंह को थाना कोतवाली की आगरा गेट पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बुधवार की सुबह वह थाना कोतवाली के मालखाने से सरकारी पिस्टल लेने पहुंचे। मालखाना प्रभारी से पिस्टल लेने के बाद वह कोतवाली के बाहर बरामदे में आकर पिस्टल चेक कर रहे थे। पिस्टल लोड होने के कारण अचानक गोली चल गई। गोली जमीन में बिछे टाइल्स में लगी। इससे टाइल्स छिटक कर टूट गई। डाक मुंशी के पास बरामदे में बैठे कोतवाली के दरोगा आरके भदौरिया, सिपाही रामब्रेश यादव, श्यामवीर व होमगार्ड अनिल किशोर यादव, धीरेंद्र सिंह, सुमन कुमारी के टाइल्स के टुकड़े लग गए। आनन-फानन में घायलों को सरकारी जीप से जिला अस्पताल भेजा गया।
सूचना मिलते ही एसपी अजय शंकर राय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी आरके पांडेय भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों से अलग-अलग घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दरोगा सहित छह लोगों के घायल होने की जानकारी मिलते ही सीएमएस डॉ. आरके सागर इमरजेंसी पहुंच गए। आपातकालीन चिकित्साधिकारी डॉ. आकांक्षा सिंह के अलावा डॉ. आरके सिंह, डॉ. अशोक कुमार को भी उपचार के लिए बुलाया गया। सीएमएस पूरे समय इमरजेंसी में मौजूद रहे।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी को पिस्टल देते समय बताया नहीं गया कि पिस्टल लोड है, जिसने पिस्टल जमा की थी, उसने अनलोड क्यों नहीं की। लोड पिस्टल देते समय मालखाना प्रभारी ने कोई जानकारी क्यों नहीं दी। दरोगा ने भी बिना पूरी जानकारी के पिस्टल क्यों और कैसे चेक की। चौकी प्रभारी ने पिस्टल को चेक करते समय नली नीचे की ओर रखी। अगर दरोगा सीधी नली करके पिस्टल चेक करता तो हादसा हो सकता था। कोतवाली में पूरे दिन फरियादियों तथा सिपाहियों का आना-जाना रहता है। बरामदे में भी पुलिसकर्मी तथा फरियादी मौजूद थे।