{"_id":"5b1ac4b54f1c1ba56e8b6ec2","slug":"131528480949-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर आत्महत्या
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव चुल्हावली में एक अधेड़ ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर से सटे गांव चुल्हावली निवासी कुमोद पचौरी (50) पुत्र महेशचंद्र पचौरी सीजन में खाद-बीज की दुकान चलाता था। इसके साथ ही अतिरिक्त समय में चुल्हावली-टूंडला के बीच ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शुक्रवार सुबह ग्रामीण रेलवे लाइन किनारे से गुजरे तो रेलवे की डाउन लाइन पर कुमोद का कटा हुआ शव पड़ा देखकर चौंक गये। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को इसकी जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रेल लाइन पर कुमोद का शव दो भागों में कटा पड़ा था। परिजनों का कहना है कि वह रात्रि को घर पर ही सो रहे थे। घर से वह कब निकल गये उन्हें कोई जानकारी नहीं हुई। उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी प्रवेश कुमार ने बताया कि घटना की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।