फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत

विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत

Wed, 01 Nov 2017 11:41 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
करहल (मैनपुरी)। गांव नगरिया में संदिग्ध परिस्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। बुधवार सुबह शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष की ओर से पति और अन्य ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के गांव महोई निवासी अनंती की शादी 17 अप्रैल 2017 को क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी सुनील कुमार के साथ हुई थी। पति गांव से बाहर रह कर प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को अनंती का शव कमरे में फंदे पर लटके होने की सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उनका कहना था कि पति और ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज में नकद व चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न करने के चलते पति व ससुसरालीजनों ने हत्या का शव को फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी आदि ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर दी है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed