{"_id":"5b1ac4b64f1c1bf46e8b6c67","slug":"121528480950-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, पति-देवर, ससुर पर छत से फेंकने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत, पति-देवर, ससुर पर छत से फेंकने का आरोप
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना नारखी पचवान स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में एक महिला की मौत हो गई मायका पक्ष ने उसके पति, देवर और ममिया ससुर पर मारपीट कर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया है।
थाना नारखी क्षेत्र की पचवान स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी निवासी रानी देवी(26) परिवार के साथ रहती है। उसके पिता खूबचंद्र का आरोप है कि उसका पति मनोज कुमार, देवर मनीष और ससुर नेत्रपाल के कमरे में आकर शराब पीने, बेटी के साथ मारपीट करते हैं। छह जून को बेटी के साथ मारपीट करने के साथ ही छत से गिरा दिया था। पूरी रात्रि घर के बाहर पड़ी रही। सुबह सूचना मिलने पर बेटों के साथ पहुंचा तो उपचार को जिला अस्पताल लाया। यहां से पीजीआई सैफई ले गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रानी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए हैं। आरोपी पति व देवर के साथ अन्य परिजन फरार हो गए। मृतका के पिता थाना खैरगढ़ के सिरमई निवासी खूबचंद्र की तहरीर पर ही पति मनोज कुमार,देवर मनीष एवं नेत्रपाल के साले के खिलाफ थाना पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी देवर एवं श्वसुर को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी अनिल कुमार ने कहा कि महिला की मौत के मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मृतका रानी के तीन बच्चे
मृतका रानी देवी के तीन बच्चे हैं। इनमें आलोक (सात), रवि (चार) एवं दो वर्षीय एक बेटी है। तीन बच्चो के सिर से मां की ममता का साया हट गया है।