{"_id":"5940308d4f1c1b250b8b46ca","slug":"121497378957-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल कारोबारी से मांगी गई दस लाख की चौथ .","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फल कारोबारी से मांगी गई दस लाख की चौथ .
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर के एक फल कारोबारी से दस लाख की चौथ मांगी गई है। फोन करने वाले ने धमकी दी है कि अगर रकम नहीं मिली तो गोली मार दी जाएगी। व्यवसायी ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मथुरा में दरेसी रोड पर रहने वाले हाजी मोहम्मद नसीम की आगरा के सिकंदरा पर स्थित बांईपुर मंडी में फलों की आढ़त है। नसीम के मुताबिक उनके पास धमकी भरा फोन 9 जून की दोपहर को साढ़े बारह बजे आया था।
उस वक्त वह अपनी आढ़त पर ही बैठे थे। फोन करने वाला धमकाते हुए 10 लाख की चौथ मांग रहा था। रुपये न देने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई। फोन करने वाले ने खुद को हरियाणा के जनपद नूहं का बताया।
विज्ञापन
हाजी मोहम्मद नसीम का कहना है कि वो साथियों के साथ आगरा के थाना सिकंदरा में पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। बाद में आईजी से गुहार लगाई गई।
आईजी ने एसएसपी मथुरा के पास भेज दिया था। एसएसपी के निर्देश पर गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है जिससे धमकी दी गई थी।