फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Suspect beaten over claim of taking child in an auto-rickshaw; video goes viral

Mohali News: बच्चे को ऑटो में ले जाने के दावे पर संदिग्ध को पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 26 Aug 2026 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Suspect beaten over claim of taking child in an auto-rickshaw; video goes viral
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र में एक बच्चे को ऑटो में बैठाकर ले जाने के दावे पर एक संदिग्ध व्यक्ति की भीड़ द्वारा पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन




वायरल वीडियो के अनुसार, गुरजीवन विहार, सुषमा कैपिटल के पास लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोप है कि वह एक बच्चे को ऑटो में बैठाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसकी भनक लगते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई और कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। इस घटना से इलाके में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य परिवारों को भी सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन




पुलिस जांच और सतर्कता की अपील

अभिभावकों से बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने और अनजान लोगों से सावधान रहने को कहा गया है। स्थानीय निवासियों ने कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देने की सलाह दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के दावे और घटना की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल, मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed