फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ईंट से कूंचकर वृद्ध की हत्या

ईंट से कूंचकर वृद्ध की हत्या

Tue, 31 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
ईंट से कूंचकर वृद्ध की हत्या
murder
बेवर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत एक वृद्ध का शव रसूलाबाद जाने वाले मार्ग के निकट बनी एक कोठरी में पड़ा मिला। मंगलवार की सुबह शव मिलने पर क्षेत्र सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कस्बा बेवर के मोहल्ला काजीटोला उत्तरी निवासी सुंदरलाल शर्मा के रूप में हुई है। वृद्ध की पुत्रवधू ने किशनी क्षेत्र के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मृतक सुंदरलाल शर्मा (65) की पुत्रवधू सीमा पत्नी अजय शर्मा निवासी काजीटोला उत्तरी ने थाने में तहरीर दी है। इसमें उसने बताया है कि उनके ससुर चार दिन से घर नहीं आए थे। अक्सर ही वे घर नहीं आया करते थे। इसलिए उन्होंने कोई खोजबीन नहीं की।
विज्ञापन


थाना किशनी के ग्राम भगोनी निवासी राहुल और ऊदल यादव से उनका पैसों का लेनदेन था। उन्हीं लोगों ने ही उन्हें ले जाकर हत्या कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम द्वारा भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह पीलवान ने बताया कि मृतक की पुत्रवधू की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed