फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sat, 21 Oct 2017 11:12 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका
प्रतीकात्मक तस्वीर
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर से दो दिन से लापता युवक का शव शनिवार सुबह धान के खेत में मिला। गले पर जहां फंदे का घेरा और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटों के निशान थे। मृतक के ताऊ ने रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बल्लमपुर निवासी विवेक कुमार (26) के पिता की मौत करीब सात वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हुई थी। मां उसे महज छह साल की उम्र में ही छोड़ कर कहीं चली गई थी। इसके अलावा बडे़ व एक छोटे भाई की मौत के बाद वह घर में अकेला हो जाने पर ताऊ गया प्रसाद यादव के साथ रहने लगा था।
विज्ञापन


दिवाली की शाम को वह अचानक लापता हो गया। परिवारीजनों ने उसकी काफी तलाश की, पर पता नहीं लग सका। शनिवार सुबह विवेक का शव गांव के बाहर धान के खेत में मिला। इससे सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के ताऊ ने रंजिश के कारण हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए गांव के ही ग्रीश चंद्र और आनंद कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। ताऊ ने बताया कि घटना के दिन विवेक मंदिर में पूजा करने गया था। तब वहां उसे ग्रीश व आनंद के साथ कई लोगों ने देखा था। ये लोग विवेक से रंजिश मानते थे। इसी वजह से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


वहीं गांव बल्लमपुर में युवक की हत्या के बाद फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल पहुंच कर नमूने एकत्रित किए। डॉग स्क्वैड की टीम ने भी मौका मुआयना किया। फंदे पर मिले निशान और आसपास पड़ी संदिग्ध वस्तुओं को फोरेंसिक टीम जांच के लिए साथ ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह भी सामने आ जाएगी।


गांव बल्लमपुर निवासी विवेक की किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी। ताऊ ने रंजिश का आरोप लगाते हुए गांव के दो युवकों को नामजद किया है। वहीं चर्चा यह भी है कि हत्या की एक वजह मृतक का पैतृक जमीन का अकेला वारिश होना भी हो सकता है। माता पिता, दोनों भाई की मौत के बाद वह अकेला था। मकान, जमीन आदि सब कुछ उसी के नाम पर थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed