{"_id":"59b96de04f1c1b25688b45fd","slug":"11505324512-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहने लेकर भागे युवक की तलाश में आई दिल्ली पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहने लेकर भागे युवक की तलाश में आई दिल्ली पुलिस
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
DELHI POLICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। दिल्ली के हरीनगर में एक सराफ के घर से लाखों की नकदी और जेवर चुराकर भागे नौकर की तलाश में दिल्ली पुलिस ने यहां छापेमारी की। नौकर के नहीं मिलने पर पुलिस आरोपी के माता-पिता को पूछताछ के लिए साथ ले गई है।
दिल्ली के हरीनगर निवासी सरदार हरप्रीत सिंह का हरीनगर मार्केट में सोने के आभूषणों का शोरूम है। उनके यहां एटा का देवेंद्र लोधी नौकरी करता है। सोनू ने अपने व्यवहार से मालिक का विश्वास जीत लिया था।
19 जुलाई 2017 की रात मौका पाकर सोनू ने मालिक के घर में रखी अलमारी से 1.65 लाख रुपये, 12.50 लाख रुपये के आभूषण चुराकर सुल्तान भाग गया। बाद में पीड़ित ने थाना हरीनगर में सोनू के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
मंगलवार की रात दिल्ली पुलिस ने यहां जेल चौराहा स्थित सोनू के मकान में छापेमारी की। इसमें सोनू के मां बाप किराए पर रहते हैं। पुलिस टीम में आए एसआई प्रीतम सिंह, एएसआई दिलीप सिंह, क्राइम इन्वेस्टीगेशन टीम के दो सदस्यों को सोनू घर पर नहीं मिला। दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए पुलिस उसके मां बाप को दिल्ली ले गई है।