{"_id":"5967b8424f1c1b9e188b488d","slug":"11499969602-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग के मामले में तीन गिरफ्तार
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किए गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी (मैनपुरी)। बुधवार को थाना क्षेत्र के धीरपुर में हुई फायरिंग में दोनों पक्षों ने गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक राजेश एस के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों को दो बंदूकों व एक तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के धीरपुर में दो पक्षों में नाली के विवाद ने बवाल का रूप ले लिया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों ने लाइसेंसी असलाहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इसमें तीन लोग गोली लगने से घायल हुए थे। एक पक्ष से प्रेमभरत यादव ने गांव के ही अतुल, अवधेश, दयाराम, श्याम सिंह, विपिन, विमल, प्रमोद, आशीष के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराया है।
दूसरे पक्ष से बालेश्वर यादव ने गांव के ही प्रताप सिंह, शिशुपाल, अलकेश, प्रेमभरत व संजेश के विरुद्ध जान से मारने की नीयत से गोली मारने का मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार शाम थानाध्यक्ष किशनी ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन आरोपियों शिशुपाल, प्रेमभरत व संजेश को डांडेहार के पास पेट्रोल पंप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के घर से तलाशी में पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त दो बंदूक व एक तमंचा भी बरामद कर लिया।