फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR registered in cases of cyber fraud

Haridwar News: चालान का फर्जी लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए लाखों रुपये

Fri, 16 Oct 2026 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
FIR registered in cases of cyber fraud
-ज्वालापुर कोतवाली में दो साइबर ठगी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। साइबर ठगों ने यातायात चालान के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति के खाते से करीब चार लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित का आरोप है कि उसने न तो किसी को ओटीपी बताया और न ही उसके पास कोई फोन कॉल आई। इसके अलावा ज्वालापुर निवासी एक अन्य व्यक्ति के साथ भी करीब 69 हजार रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गणेश विहार कॉलोनी, सीतापुर निवासी युवक ने साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल पर दो हजार रुपये का चालान होने का संदेश आया था। संदेश के साथ एमपरिवहन नाम की वेबसाइट का लिंक भी भेजा गया था।
विज्ञापन

उन्होंने लिंक खोला तो उनके मोबाइल में एक एप डाउनलोड हो गया। इसके बाद उनके मोबाइल पर लगातार ओटीपी आने लगे। कुछ ही मिनटों में उनके खाते से रकम कट गई। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं किया था और न ही उनके पास कोई फोन कॉल आई थी। शिकायत में कुल 3,99,692.93 रुपये की धोखाधड़ी होने की जानकारी दी गई है। इसमें 99,692.93 रुपये की राशि पर लियन दर्ज होने का उल्लेख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ज्वालापुर के कटहरा बाजार के पास रहने वाले युवक ने भी साइबर पुलिस पोर्टल पर दो शिकायतें दर्ज कराई हैं। पहले 38,998.45 रुपये और दूसरे फिर 30,001 रुपये की धोखाधड़ी हुई। 27 सितंबर को ये घटना हुई थी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed