{"_id":"5b3526974f1c1bb0318b9386","slug":"111530209943-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूड़ा नहर के पास मिले शव की शिनाख्त, थाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूड़ा नहर के पास मिले शव की शिनाख्त, थाने पर हंगामा
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद के भूड़ा नहर के पास दो दिन पूर्व मिले शव की शिनाख्त मोहम्मदपुर लभौआ निवासी अजय के रूप में उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में आकर की। परिजनों ने हंगामा किया। सीओ सिटी सहित कई थानों का पुलिस फोर्स पहुंचा। सीओ सिटी ने कहा कि आरोपी ओमवीर कब्जे में है।
थाना शिकोहाबाद के भूड़ा नहर के किनारे 26 जून की सुबह युवक का शव पड़ा मिला था। शव को देखकर लग रहा था कि चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा था। गुरुवार को थाना शिकोहाबाद पुलिस शव की अंत्येष्टि कराती इसे पूर्व थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहम्मदपुर लभौआ निवासी प्रेमपाल ने जिला अस्पताल में अपने बेटे अजय कुमार (22)के रूप में की। शव की शिनाख्त के लिए थाने पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस से भी नोकझोंक हुई।
परिवार की महिलाएं बिलख रही थीं। अजय के पिता प्रेमपाल का आरोप था कि थाना पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं की यदि पुलिस पहले से खोजबीन करती तो शायद उसका बेटा ठीक मिल जाता। पिता ने बताया कि बेटा अजय ने दो लाख रुपया का ऋण थाना रसूलपुर के आसफाबाद निवासी ओमवीर के माध्यम से पेमेश्वर गेट में स्थित ही पंजाब नेशनल बैंक से कराया था। इसमें 50 हजार रुपया तो ओमवीर ने रोक लिया था।
विज्ञापन
इस पैसा को लेने के लिए अजय 22 जून को अपनी आसफाबाद निवासी मौसी मन्नू देवी पत्नी पप्पू के घर आया था। 25 जून को वह आखिरी बार तो ओमवीर के साथ देखा गया था। जबकि 26 जून की सुबह अजय का शव शिकोहाबाद भूड़ा नहर के पास पड़ा मिला है। अजय ने हाल ही में पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी।
अजय के पिता का आरोप है उसके बेटे की हत्या पैसे के लेन-देेन को लेकर आसफाबाद निवासी ओमवीर सिंह ने की है। परिजनों की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर लिया है। ओमवीर को हिरासत में ले लिया है। यदि उसकी संलिप्तता मिली तो कार्रवाई की जाएगी। रसूलपुर पुलिस की लापरवाही का आरोप गलत है।
- डा. अरुण कुमार सिंह , सीओ सिटी
रसूलपुर थाने पर हंगामे की जानकारी होते ही सीओ सिटी डा. अरुण, एसएचओ उत्तर प्रवींद्र कुमार और दक्षिण रूपेश कुमार वर्मा, रामगढ़ भानुप्रताप सिंह, रसूलपुर वीरेंद्र कुमार बघेल आदि मौजूद थे।