फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या

हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या

Thu, 10 May 2018 11:30 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने की   आत्महत्या
मैनपुरी। हाईस्कूल में फेल होने के बाद अवसाद में आई छात्रा ने गुरुवार दोपहर घर के बरामदे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मजदूर माता-पिता काम पर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच की। कोतवाली क्षेत्र के चांदेश्वर मार्ग स्थित मोहन नगर निवासी जागन लाल बाथम और उसकी पत्नी सुनीता मजदूरी करते हैं। पुत्र दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन


वहीं, इस वर्ष 16 वर्षीय पुत्री अंजली उर्फ मोनू हाईस्कूल की परीक्षा में फेल हो गई थी। इसके बाद उसने परिजनों से बातचीत करना कम कर दिया। परिजनों के अनुसार अंजली अक्सर गुमसुम रहती थी और किसी से ज्यादा बात भी नहीं करती थी। कई बार परिजनों ने उसे समझाने के प्रयास किए, लेकिन वह अवसादग्रस्त हो गई थी। गुरुवार को जब माता-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। तब दोपहर को अंजली ने बरामदे में छज्जे में लगे कुंडे में दुपट्टा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। करीब साढ़े 12 बजे जब आस पड़ोसियों को जानकारी हुई तो उन्होंने जागन लाल को सूचना दी। उधर सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed