{"_id":"5a807fec4f1c1bfe7e8b50c0","slug":"111518370796-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगडे़ में बीच बचाव करने पर सिपाही से की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगडे़ में बीच बचाव करने पर सिपाही से की मारपीट
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मोहल्ला नगरिया में रविवार शाम झगडे़ के दौरान बीच-बचाव करना सैफई थाने में तैनात सिपाही को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने सिपाही के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में घायल युवक व सिपाही तहरीर लेकर थाने पहुंचे।
कोतवाली क्षेत्र के छोटी नगरिया निवासी अनुराग कुमार रविवार अपराह्न करीब 2:30 बजे पैदल घर जा रहा था। जब घर की चौपाल के पास पहुंचा, तभी मोहल्ला निवासी आरोपी ने गाली गलौज करते हुए 200 रुपये शराब पीने के लिए मांगे। जब उसने मना किया तो आरोपी चौपाल में घुस आया।
आरोपी व साथ आए लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस बीच वहां से गुजर रहे सैफई थाने में तैनात सिपाही विकास कुमार ने जब बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर जब वहां लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी भाग गए। पीड़ित व घायल सिपाही थाना कोतवाली पहुंचे। तहरीर देकर नामजद आरोपियो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। वहीं तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।