फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चाइनीज पटाखों का जखीरा बरामद

चाइनीज पटाखों का जखीरा बरामद

Thu, 14 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
चाइनीज पटाखों का जखीरा बरामद

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के मोहल्ला देवकीनगर में पुलिस और प्रशासन ने बुधवार को देर रात चाइनीज आतिशबाजी का जखीरा बरामद किया है। मौके से 15 क्विंटल विस्फोटक सामिग्री एवं बने और अध बने पटाखे बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी उत्तर ने गोदाम स्वामी और उसके पुत्र और शशांक मित्तल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दोनो को जेल भेज दिया है। बरामद सामग्री शिकोहाबाद के सूर्या बीड्स प्रा. लिमिटेड की बताई है। धमाके के बाद बिस्फोटक यहां लाकर रखा गया था।

एसडीएम सदर चंद्रभानु सिंह को बुधवार देर रात सूचना पर थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला देवकीनगर में बने अंडर ग्राउंड गोदाम में आतिशबाजी का जखीरा होने का सूचना मिली। इसके बाद एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक उत्तर सोमपाल सिंह सैनी और पुलिस बल के साथ देर रात गोदाम के ताले को खुलवा कर तलाशी तो विस्फोटक सामग्री देख अधिकारी हैरान रह गए।
विज्ञापन


गोदाम में करीब 90 पैकेट अध बने (चाइनीज) पटाखे रखे थे। घनी आबादी के बीच रखी विस्फोटक सामग्री में कभी बड़ा हादसा हो सकता है। एसडीएम सदर ने गोदाम से बरामद विस्फोटक सामग्री थाना उत्तर पुलिस को सौंप दी है। ंप्रभारी निरीक्षक उत्तर सोमपाल सिंह सैनी ने बताया मौके से करीब 15 क्विंटल विस्फोटक सामग्री बरामद कर देवकीनगर निवासी राजेश अग्रवाल और उनके बेटे आर्चित अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पिता-पुत्र के साथ शशांक मित्तल निवासी छिंगामल का बाग के खिलाफ धारा 5/ 9 बी विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत रिपोर्ट कर पिता-पुत्र को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed