{"_id":"59a6f9d44f1c1b5d738b4788","slug":"111504115156-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान चोरी
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर के आगरा रोड गोपीनाथ अड्डा के निकट स्थित जेपीएम मार्केट से मोबाइल की दुकान से डेढ़ लाख की चोरी कर ली गई। चोरों ने बगल की दुकान की जाली तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली निवासी विकास अपनी ससुराल मैनपुरी के आलीपुर खेड़ा में रहता है। उसने आलीपुर खेड़ा में जेपीएम मार्केट में 15 दिन पहले मोबाइल की दुकान खोली थी। इसमें पार्टीशन के रूप में टीन की दीवार बनाई गई थी। बगल की दुकान का शटर खुला था उसके आगे जाली लगी थी।
चोर उसी जाली को तोड़कर दुकान में पहुंचे और डेढ़ लाख कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। बुधवार की सुबह 11 बजे जब विकास दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान देखकर वह हैरान रह गया। दुकान से सभी मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान गायब था। विकास ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिस दुकान से चोरी हुई उससे महज 100 मीटर की दूरी पर आगरा गेट पुलिस चौकी है। चोरी रात भर चोरी करते रहे और पुलिस को उसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस की इस कार्यशैली से लोग हैरत में हैं।