फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25 लाख की लूट में पुलिस बेसुराग

25 लाख की लूट में पुलिस बेसुराग

Thu, 15 Jun 2017 12:05 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
25 लाख की लूट में पुलिस बेसुराग
police
मथुरा। सांवरिया गैस एजेंसी के कर्मचारियों से 25 लाख की लूट के खुलासे में जुटी टीमों के हाथ फिलहाल नाकामी ही लगी है। इतना जरूर है कि स्वाट टीम ने मथुरा के आसपास के जनपदों में दबिशें देकर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों को उठाया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ 25 लाख की लूट में खाली ही दिख रहे हैं। वारदात के बाद हिरासत में लिए गए संदिग्ध लोगों से पूछताछ में कोई ऐसा महत्वपूर्ण तथ्य नहीं लग सका, जिससे कि लूट के खुलासे में मदद मिल सके।
विज्ञापन



स्वाट टीम ने जरूर होडल, हाथरस, अलीगढ़ में दबिश दी है। इन जगहों से करीब छह लोगों को शक के आधार पर उठाया गया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। वृंदावन और जैंत पुलिस ने मथुरा में दबिश देकर विभिन्न मामलों में आरोपी दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि लूट का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed