{"_id":"59aeea734f1c1b87078b46c1","slug":"101504635507-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में युवक ने किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में युवक ने किया आत्मदाह
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद (टूंडला)। मंगलवार दोपहर जमीनी विवाद से परेशान एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग के हवाले करते आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए आगरा में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना नगला सिंघी के गांव रसूलाबाद निवासी भीकम सिंह 26 पुत्र मोहनलाल मंगलवार दोपहर घर बनाने के लिए खोदी गई नींव भर रहा था। इसी बीच गांव का देवकरन सिंह आ गया और उसने जमीन अपनी बता कर नींव भरने का विरोध करते हुए गाली-गलौच करने लगा।
विवाद बढ़ते देख देवकरन ने यूपी डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनो को अपने साथ ले गई और रास्ते में समझा कर सीयरदेवी माता मंदिर पर छोड़ दिया। घर आकर भीकम सिंह ने दोबारा नींव भरनी शुरु की तो विवाद बढ़ने पर देव करन ने भीकम सिंह से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
इस पर भीकम आपा खो बैठा और कमरे में जाकर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। कमरे से उसकी चीख और धुंआ उठता देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने ग्रामीणों की ममद से कमरे के दरवाजे खो लकर भीकम का आग की लपटों से से तबतक बचाया वो 70 प्रतिशत जल चुका था।
परिजन उपचार के लिए उसे टूंडला लाए, जहां चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस दोनो को नहीं छोड़ती तो हादसा नहीं होता।