फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, woman, market

कपड़े बदलने को लेकर दुकानदार ने महिला को जड़ा थप्पड़

Fri, 05 Jul 2019 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime, woman, market
महिला मार्केट बाबूगंज बाजार में देर शाम को खरीदे हुए कपड़े वापस कारने य बदलने के नाम पर दुकानदार ? - फोटो : ETAH
एटा। कासगंज जनपद के कस्बा सिढ़पुरा निवासी एक महिला अपने बच्चों के साथ शहर के बाबूगंज मार्केट में कपड़े बदलने आई थी। इस दौरान हुई नोकझोंक में दुकानदार ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर हंगामा शुरू हो गया। महिला ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मारपीट, छेड़छाड़ व लूट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कस्बा सिढ़पुरा निवासी सर्राफा व्यापार की पत्नी बीती तीन जुलाई को बच्चों के लिए शहर में कपड़े खरीदने आई थी। उन्होंने शहर के बाबूगंज स्थित मार्केट से कपड़े खरीदे थे। शुक्रवार की शाम वह अपने पति व बच्चों के साथ कपड़े बदलने आईं। इस दौरान उनका पति अपने बेटे का दवा दिलाने चला गया। वहीं महिला अपनी बेटी के साथ दुकान पर कपड़े बदलने चली गई। जहां कपड़ों को लेकर दुकानदार से नोकझोक होने लगी। मामला बढ़ने पर दुकानदार ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया व उसकी बेटी के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। वहां पहुंचे पति महिला के साथ कोतवाली पहुंचे। व्यापारी की पत्नी के साथ हुई मारपीट की घटना शहर में आग की तरह फैल गई। इस दौरान वहां व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि दुकानदार ने उसके व उसकी बेटी के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ की और गले में पड़ी सोने की जंजीर तोड़ ली। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ए के सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed