{"_id":"5d5ae7f88ebc3e897826c97b","slug":"crime-tundla-news-agr4016555188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध एक्सप्रेस में हुई लूट की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध एक्सप्रेस में हुई लूट की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद- टूंडला। अवध एक्सप्रेस में पेठा बेचने के बहाने चढ़े बदमाशों द्वारा की गई लूटपाट के मामले में पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कुछ वेंडरों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की। शनिवार रात आगरा फोर्ट से करीब आधा दर्जन बदमाश पेठा बेचने के बहाने अवध एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार हुए थे। ट्रेन छलेसर स्टेशन के निकट पहुंची तभी पेठा वेंडर के रूप में ट्रेन में सवार बदमाशों ने अपना असली रंग दिखाते हुए रेल यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी थी। बदमाशों ने छह से अधिक रेल यात्रियों से नगदी आदि लूट लिए थे। इस बीच बदमाशों ने विरोध करने वाले यात्रियों के साथ चाकू दिखाते हुए मारपीट भी की थी।
ट्रेन टूंडला स्टेशन पहुंचती उससे पूर्व ही बदमाश ट्रेन से कूदकर फरार हो गए थे। दहशत में आए रेलयात्रियों ने टूंडला स्टेशन पर पुलिस को मामले से अवगत कराया था, किंतु पुलिस ने मामला दर्ज न करते हुए उन्हें टरका दिया था। ट्रेन में लूटपाट की खबर अखबारों में छपी तो रेलवे पुलिस व रेल प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने आगरा से लेकर गोरखपुर तक ट्रेन में हुई डकैती की पड़ताल की। इसके साथ ही कुछ वेंडरों को हिरासत में पूछताछ की है। एसपी रेलवे के पीआरओ सचिन कुमार ने बताया कि उन्होंने प्रत्येक स्टेशन व क्षेत्र में घटना की जांच कराई है, किंतु लूट की पुष्टि नहीं हुई है। लूट के शिकार यात्रियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। लूट की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।