फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime, tortoise

तस्करी कर लाए जा रहे कछुए बरामद, दो तस्कर भी पकड़े

Mon, 13 Jan 2020 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
crime, tortoise
3एमएनपी-21-दन्नाहार थाने में पुलिस हिरासत में कछुआ तश्करी का आरोपी - फोटो : MAINPURI
दन्नाहार (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह जवापुर नहर पुल के पास एक पिकअप की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी में 16 बोरियां बरामद हुईं, जिसमें जिंदा कछुए तस्करी कर ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने दो तस्कर भी गिरफ्तार कर लिए। इसके साथ ही मोबाइल, नकदी भी बरामद हुई।
विज्ञापन

सीओ ने बताया सोमवार की सुबह एसआई सत्यभान ने वन विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ जवापुर नहर पुल मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जब मार्ग से गुजर रही पिकअप को रोका गया तो चालक व साथी भागने लगे। लेकिन पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पिकअप से 16 बोरी बरामद हुईं जब उन्हें खोलकर देखा तो उसमें जिंदा कछुआ भरे हुए थे। पुलिस पकड़े गए कछुआ तस्करों को पिकअप सहित थाने ले गई। गिनती करने पर कछुओं की संख्या 628 निकली। तस्करों ने अपने नाम कुलदीप जाटव निवासी ककरैया थाना सैफई इटावा और मोनू गिहार निवासी करहल बताया है। इनके कब्जे से मोबाइल व हजारों की नकदी भी मिली है।
विज्ञापन

बंगाल से जुड़े हैं कछुआ तस्करी के तार
थाना पुलिस ने दो तस्करों को 628 कछुआ सहित गिरफ्तार किया है। बता दें कि कछुआ तस्करी के तार बंगाल से जुड़े हुए हैं। बंगाल में कछुआ के मांस, खोल, नाखून अंग बेहद ऊंची कीमत पर खरीदे व बेचे जाते हैं। पूर्व में भी जिले में कई बार कछुआ तस्कर पकड़े जा चुके हैं। शहर से लेकर देहात तक बसी गिहार कॉलोनियों में यह धंधा अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed