सिढ़पुरा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के निर्देश पर खनन के खिलाफ चल रहे अभियान में चार ट्रैक्टर को खनन करते पकड़ा गया।
शनिवार की सुबह लगभग 7 बजे गंजडुंडवारा-एटा रोड पर अवैध बालू का खनन कर ट्रैक्टर से बालू ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस सूचना पर सक्रिय हो गई। खनन अधिकारी उपनिरीक्षक विनीत सिंह एवं पुलिस टीम ने गंजडुंडवारा-एटा रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने चार ट्रैक्टरों से बालू खनन कर ले जाते चार लोगों को पकड़ लिया।
ट्रैक्टरों को सीज कर उन्हें थाने में खड़ा कराया गया। वहीं अवैध बालू खनन कर ले जा रहे ट्रैक्टर चालक सत्यपाल, राहुल निवासी पलिया, उपेंद्र निवासी महमूद, अवनीश निवासी धमरपुर को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सभी ट्रैक्टरों को सीज किया गया है। जुर्माना व अन्य कार्रवाई के लिए पत्रावली तैयार कर एडीएम को भेजी जा रही है।