फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime,police,thief

सफाई करने के नाम पर महिला के जेवर ले गए ठग

Wed, 24 Mar 2021 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime,police,thief
आलीपुर खेड़ा (मैनपुरी)। भोगांव क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा में गहनों की सफाई करने आए दो युवक महिला के करीब 50 हजार रुपये कीमत के जेवर लेकर भाग गए। जानकारी होने पर महिला ने शोर मचाया। तब तक ठग वहां से जा चुके थे।
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा निवासी बेबी बुधवार सुबह घरेलू कामकाज निपटा रहीं थीं। करीब 11 बजे लाल रंग की पल्सर से दो लोग घर पर आए। आवाज लगाकर कहा कि वह लोग गहनों की सफाई करते हैं। महिला युवकों की बातों में आ गई और अपनी पायलें साफ करने के लिए दे दीं। युवकों ने साफ करने के बाद पायलें वापस कर दीं।
विज्ञापन

इसके बाद महिला कुंडल, अंगूठी, मंगलसूत्र साफ कराने के लिए ले आई। युवक साफ-सफाई करने लगे। तभी महिला से कहा कि वह पानी गरम कर ले आए। महिला जैसे ही पानी गर्म करने गई। तभी ठग वहां से जेवर लेकर भाग गए। महिला बाहर आई और युवकों को जाते देखा तो शोर मचाया। लेकिन तब तक आरोपी भाग गए थे। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed