फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime,police,checking,arrest

पुलिस ने चेकिंग के दौरान 9-एमएम की पिस्टल सहित दो शातिर बदमाश दबोचे

Sat, 13 Mar 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
crime,police,checking,arrest
टूंडला (फिरोजाबाद)। टूंडला पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उनके पास से एक 9 एमएम की पिस्टल, तमंचा व लूट की घटना की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी रामेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा एटा रोड, बसई तिराहा पर शुक्रवार शाम चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो युवकों को आते देख रोकने का इशारा किया। जिस पर उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली लेकर आई तथा पूछताछ की। पकडे़ गये एक युवक ने अपना नाम विक्की उर्फ बॉक्सर निवासी असरौली, थाना एटा, हाल निवासी सरस्वती नगर टूंडला बताया जबकि दूसरे ने अपना नाम सचिन राठौर निवासी सरस्वती नगर बताया।
विज्ञापन

विक्की उर्फ बॉक्सर के पास से पुलिस को एक 9 एमएम की पिस्टल के अलावा एक कारतूस जिंदा, एक मिस कारतूस और लूट की घटना के तीन हजार रुपये और सचिन के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और लूट की घटना के दो हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि विक्की उर्फ बॉक्सर पर लूट आदि की घटनाओं के एक दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह एक शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed