फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime news,crime stealing,SP kasganj,jwellery stealing from home,robbery in kasganj

बदमाशों ने दो मकानों से साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी और आभूषण चुराए

Sat, 07 Aug 2021 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime news,crime  stealing,SP kasganj,jwellery stealing from home,robbery in kasganj
कासगंज के सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर में मकान में चोरी के बाद खुले बक्से व विखरा सामान। - फोटो : KASGANJ
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर में शुक्रवार की रात बदमाशों ने दो मकानों में डाका ड़ाला। चोर साढ़े पांच लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। परिजन छत पर सोते रहे और चोरों ने मकान को खंगालते रहे।
विज्ञापन

गल्ला व्यापारी सतीश चंद्र के मकान में रात बदमाश घुस गए। उन्होंने बक्सा और अलमारी को खोल लिया। जिसमें रखी नकदी और आभूषण चोर चोरी कर ले गए। व्यापारी ने बताया कि चोर किसानों की फसलों की उधारी की धनराशि और गल्ला मंडी से फसल बेंचकर लाई गई धनराशि लगभग 5.05 लाख रुपये की नकदी को चोरी कर ले गए हैं। इसके साथ ही सोने की तीन अंगूठी, तीन जंजीर, एक टीका, एक हार, छह चूड़ी, दो करधनी, आठ लच्छे, तीन जोड़ी पायल एवं बच्चों के तीन जोड़ी खडूआ चोरी कर ले गए ।
विज्ञापन

वहीं गांव के ही धर्मेंद्र के मकान में भी चोरों ने चोरी की। उसने बताया कि उसके मकान से चोर मां और पत्नी के आभषूण हार, चार चूढ़ी, टीका, दो अंगूठी, करधनी, पायल, खड़ुआ, दो हसली आदि चोरी कर ले गए हैं। दोनों ही मामलों की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वान को भी चोरों ने कर दिया बेहोश
सतीशचंद्र के यहां एक पालतू श्वान था। वह शनिवार की सुबह चारपाई के नीचे बेहोशी की स्थिति में मिला। लोगों का कहना है कि श्वान भोंके नहीं इसलिए चोरों ने उन्हें कुछ सूंघाकर या फिर खिलाकर बेहोश कर दिया था।
घेर की दीवार पर छोड़ बंदूक
ग्राम हमीरपुर में चोरों ने दो मकानों पर चोरी की। जब वह गांव से बाहर जा रहे थे तो गांव निवासी राधेश्याम के घेर की दीवार पर 12 बोर की बंदूक रखा छोड़ गए। चोरों के द्वारा रखे हुए तमंचा को लोगों ने देखा। जिसकी जानकारी भी पुलिस को दी गई।

गांव में दो मकानों में चोरी की वारदातें हुई हैं। पीड़ितों की तहरीर मिल गई है। एक अवैध असलाह भी बरामद हुआ है। पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल कर रही है। - प्रेमपाल, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed