{"_id":"5e28832d8ebc3e4b3a57aa68","slug":"crime-murder-mainpuri-news-agr4260627193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याओं के खुलासे को संदिग्धों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्याओं के खुलासे को संदिग्धों से की पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। गैराज में सो रहे चौकीदार की हत्या करने के बाद तीन चोर 13 बैटरी चोरी कर ले गए थे। वहीं 11 दिन से लापता वृद्धा से 35 हजार लूट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उक्त दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
मोहल्ला रसूलाबाद निवासी मोहम्मद अख्तर सोमवार की रात जीटी रोड स्थित एक गैराज में सो रहा था। तभी रात में तीन चोर गैराज में दाखिल हुए और अख्तर की हत्या करने के बाद 13 बैटरी एक ई-रिक्शा में लादकर ले गए थे। पुलिस को घटनास्थल के पास से सीसीटीवी फुटेज मिले थे, जिसमें तीन संदिग्ध चोर बैटरियां चोरी कर ले जाते नजर आए थे। पुलिस लगातार खुलासे में जुटी है। इस मामले में बुधवार को पांच संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
वहीं गांव अपूरपुर निवासी 50 वर्षीय महिला फुलवासा देवी नौ जनवरी से लापता थीं। उनके पास पति द्वारा जेवर छुड़ाने के लिए दिए गए करीब 35 हजार रुपये भी थे। किसी ने उनकी हत्या करने के बाद शव को शॉल में बांधकर मेरापुर छदामी के पास रजबहा में फेंक दिया था। 12वें दिन सोमवार को वृद्धा का शव बरामद हुआ था। पुलिस खुलासे के लिए प्रयास में जुटी है। मृतका के पति कनौजी लाल, बहू से पूछताछ की गई। वहीं पुत्र लालू घर पर मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस दोनों ही हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश करेगी। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक
फोटो-40
एसपी ने पुलिस मित्रों को दिए परिचय पत्र
मैनपुरी। अपराध पर लगाम कसने के लिए एसपी की ओर से पुलिस मित्र बनाए गए हैं। बुधवार को पुलिस लाइन के बहुउद्देश्यीय हॉल में एसपी अजय कुमार पांडेय ने पुलिस मित्रों के साथ बैठक की। संबोधन के दौरान कहा कि आम जनता से संवाद स्थापित कर आसपास हो रहे अपराध पर निगरानी रखें। पुलिस और जनता के बीच सामजस्य से अपराध पर रोकथाम की जा सकती है। सूचनाओं के आदान प्रदान को लेकर पारदर्शिता बरतें। आसपास होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखें। एसपी ने पुलिस मित्र बनाए गए लोगों को परिचय पत्र भी दिए।