फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

80 बीघा भूमि के फर्जीवाड़े में लेखपाल समेत चार पर एफआईआर

Fri, 23 Oct 2020 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime
भोगांव। तहसील क्षेत्र में 80 बीघा भूमि के फर्जीवाड़े में लेखपाल समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले की शिकायत पूर्व विधायक बृजेश कठेरिया ने की थी। जांच के बाद तहसीलदार ने दोषियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विधायक किशनी बृजेश कठेरिया ने उप जिलाधिकारी से सरकारी भूमि में फर्जीवाड़े की शिकायत की थी। उन्होंन बताया था कि थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मंछना में मैनपुरी-किशनी रोड पर लगभग 80 बीघा बेशकीमती सरकारी जमीन का फर्जीवाड़ा किया गया है। शिकायत पर मामले की जांच क्षेत्रीय लेखपाल दीपक भदौरिया को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में पता चला कि रामऔतार सिंह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी शिवसिंहपुर, अहिवरन सिंह यादव पुत्र आशाराम निवासी नगला छोटे और विजय सिंह पुत्र दलेर सिंह निवासी मंछना ने तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल रमेश चंद्र की मिली भगत से वर्ष 1977 में फर्जीवाड़ा कर भूमि अपने नाम दर्ज करा ली थी। उन्होंने आकार पत्र 41 और 45 में हस्त लिखित तरीके से अपने नाम भूस्वामी के रूप में दर्ज कर लिया। मामले में तहसीलदार अजीत कुमार ने थाना एलाऊ में लेखपाल समेत चार लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed