{"_id":"5f57c1228ebc3e6a06450227","slug":"crime-mainpuri-news-agr458422962","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने स्कार्पियों से पकड़ा शातिर चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने स्कार्पियों से पकड़ा शातिर चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना कुर्रा पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर दो ट्रांसफार्मर व तमंचा कारतूस मिले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह को मंगलवार की सुबह क्षेत्र में बैंक की चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी के ट्रांसफार्मर का सौदा करने के लिए कहीं जा रहा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने एसआई बनवारीलाल को टीम के साथ घेराबंदी के लिए भेजा। बताए गए नंबर की स्कार्पियो इटावा जाने वाले मार्ग पर मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के पास खड़ी दिखी।
स्कार्पियो सवार व्यक्ति को पकड़ने के बाद जब तलाशी ली, तो उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले। पुलिस के अनुसार पूछताछ में अपना नाम रिंकू उर्फ अभिनंदन निवासी गांव मईखेड़ा बताया। उसने बताया कि उसने दो ट्रांसफार्मर गोपाल सिंह इंटर कॉलेज में छिपाकर रखे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रांसफार्मर बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे जेल भेजा गया।