फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

मेरा बेटा था अनमोल, चंद रुपयों के लिए ले ली जान

Sat, 18 Jul 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
crime
मैनपुरी। लूट के बाद किसान की हत्या से घर में कोहराम मचा हुआ है। बूढ़े माता-पिता बेसुध हैं। उनका बुढ़ापे का सहारा छिन गया है। वह रोते-बिलखते कह रहे थे कि मेरा बेटा तो अनमोल था, वह हमारे कलेजे का टुकड़ा था, लेकिन किसी ने चंद रुपयों के लिए उसकी हत्या कर दी। रुपये ले लेते, लेकिन उसे जिंदा छोड़ देते।
विज्ञापन

अब दूसरे बेटों ने सहारा नहीं दिया तो उनका बुढ़ापा कैसे कटेगा।
किसान राजू यादव पांच भाइयों में बीच का था। सबसे बड़े और सबसे छोटे भाई की शादी हो गई है। राजू की शादी नहीं हुई है। वह हिस्से में मिले पुराने घर में 75 वर्षीय पिता नवीचंद्र और 70 वर्षीय मां शांति देवी के साथ रहता था। खेतीबाड़ी और माता-पिता की सेवा में ही उसका वक्त गुजरता था। राजू की हत्या के बाद से उसके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

मां शांति देवी का कहना है कि अब वह किसके सहारे रहेगी। रुपये लेने थे तो ले लेते, लेकिन मेरे बेटे की हत्या तो न करते। इतना कहते ही शांति देवी बेसुध हो जाती है, परिवार की महिलाएं उन्हें पानी पिलाती हैं, होश में आने पर वह राजू का नाम लेकर फिर चिल्लाने लगतीं। पिता नवीचंद्र का कहना है कि मेरे बेटे ने किसी का क्या बिगाड़ा था, जो उसकी जान ले ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन लगवाएगा घर में दरवाजा
राजू जिस मकान में रहता था, उसका दरवाजा टूटा हुआ था। आए दिन कुत्ते-बिल्ली घर में घुस जाते थे। परिजनों के अनुसार राजू रोजाना नया दरवाजा लगवाने के लिए कहता था। कभी रुपये नहीं होते, जब रुपये होते तो समय नहीं मिलता। इस कारण दरवाजा नहीं लग पा रहा था। बृहस्पतिवार को राजू घर से आठ हजार रुपये लेकर निकला और कहकर गया था कि अब दरवाजा लेकर ही लौटेगा। इसके बाद न तो गांव में दरवाजा ही पहुंचा और न ही राजू। पहुंची तो सिर्फ राजू के मरने की खबर।

हत्यारा जान-पहचान का तो नहीं
युवक की हत्या के बाद तरह-तरह की आशंका जताई जा रही हैं। परिजनों का कहना था कि हत्या लूट के लिए ही की गई है। आठ हजार रुपये लूटने वाले को राजू ने पहचान लिया होगा। इसी वजह से उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed