{"_id":"5edb73b08ebc3e902627092b","slug":"crime-mainpuri-news-agr4449219127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने पकड़े दो इनामी अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने पकड़े दो इनामी अपराधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार किए। एक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए दोनों ही शातिर हैं। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली थी कि ज्योंती तिराहा के पास कुछ संदिग्ध लोग देखे गए हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप, चौकी सिविल लाइन इंचार्ज अमित सिंह ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद ज्योंती मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो संदिग्ध बाइक मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हमले से बचते हुए पुलिसकर्मियों ने एक बदमाश को तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दलवीर पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नगला मूले बताया। उसने भागे हुए साथियों के नाम गोरे लाल उर्फ नेमकुमार और अनुज निवासी गांव रंपुरा बताया। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि उदयवीर की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। जनपद व अन्य जनपदों में करीब 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुबह करीब आठ बजे इंस्पेक्टर भानू प्रताप, चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने ईशन नदी पुल तिराहा के पास घेराबंदी कर गोकशी व अन्य आपराधिक मामलों में वांछित चल गैंगेस्टर व 25 हजार के इनामी अपराधी सलीम पुत्र गुलाब बंजारा निवासी नगला बंजारा चमन नगरिया थाना अलीगंज एटा को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए इनामी पर एटा व मैनपुरी में करीब आठ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।