फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

Tue, 19 May 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime
घिरोर (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि वह अब पुलिस पर भी हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को खनन रोकने गए दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की गई। मारपीट कर जब्त की गई जेसीबी छुड़ा लेे गए। जातिसूचक गालियां भी दी गईं, लेकिन दरोगा की तहरीर पर अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका।
विज्ञापन

थाने में तैनात दरोगा ओमवीर सिंह बीते शनिवार को कांस्टेबल सोनू, राकेश व अन्य के साथ गश्त
कर रहे थे। रात के समय करहल तिराहा से कोसमा जाने वाले मार्ग पर पहुंचे तो देखा कि एक
जेसीबी से मिट्टी खोदी जा रही है। दरोगा के अनुसार वहां जाकर जेसीबी चालक से इतनी रात को खोदाई की वजह व वैध कागजात दिखाने को कहा तो वह कागजात नहीं दिखा सका। उसने बताया कि उक्त कार्य फिरोजाबाद फूलसहाय निवासी लोगों द्वारा करवाया जा रहा है। दरोगा ने दोनों वाहन पकड़ लिया और इंस्पेक्टर को सूचना दी। उधर जेसीबी चालक ने मालिक को फोन कर दिया। कुछ देर बाद वहां मालिक अपने 10-15 लोगों के साथ लाठी डंडा लेकर आया और दरोगा को जातिसूचक गालियां देते हुए गोली मारने की धमकी देने लगा। साथ आए लोगों ने दरोगा व साथी पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर जेसीबी को छुड़ा ले गए। वहीं दरोगा पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। हमले में दरोगा व साथी कर्मी बाल-बाल बच गए। इस बीच पुलिस के आने पर खनन माफिया वहां से भाग गए। दरोगा ने ट्रैक्टर को सीजकर थाने मतें खड़ा कराया और जानलेवा हमला व जातिसूचक गालियां दिए जाने से संबंधित तहरीर दी, लेकिन मंगलवार को भी तहरीर पर मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed