फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

दरोगा का तथाकथित नेता से गाली गलौज का आडियो वायरल

Mon, 18 May 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
crime
मैनपुरी। सिविल लाइन चौकी प्रभारी का एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें वह एक तथाकथित नेता को सख्त लहजे में सुधर जाने की नसीहत दे रहे हैं। गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने के बाद दरोगा का कहना है कि कुछ दिन पूर्व नेता को राइफल सहित पकड़ा था। अब अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। उधर एएसपी ने पूरे मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें सिविल लाइन चौकी प्रभारी अमित सिंह की ओर से एक तथाकथित नेता को जमकर हड़काया जा रहा है। दरोगा कह रहे हैं कि सुधर जाओ नहीं तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। ऑडियो में दरोगा की ओर से दोबारा लड़ाई करने पर सबक सिखाने की बात कही गई। नेता भी दोबारा लड़ाई न करने की तौबा कर रहा है। दरोगा अमित ने बताया कि नेता अपना रुतबा दिखाते हुए आए दिन कोई न कोई विवाद करता है। कुछ दिन पूर्व राइफल सहित पकड़ कर मामला दर्ज कराया था। झगड़ा किया था तो उसे दोबारा ऐसा न करने के लिए हड़काया था। इस तरह से ऑडियो वायरल कर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। इस पूरे मामले पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान मे है। ऑडियो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed