{"_id":"5ec2c6538ebc3e90795ffe95","slug":"crime-mainpuri-news-agr442292821","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के दौरान बिगड़ी हैड कांस्टेबल की तबियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी के दौरान बिगड़ी हैड कांस्टेबल की तबियत
विज्ञापन
18एमएनपी-22-मृतक सिपाही रक्षपाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। औंछा गेट चौकी पर तैनात कोरोना वॉरियर हेड कांस्टेबल की सोमवार को तबियत खराब
हो गई। ड्यूटी स्थल पर ही बेहोश होकर गिर गए। साथी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसपी, सीओ सिटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। मौत की संभावना हॉर्ट अटैक से होना बताया गया है।
हाथरस के सिकंदराराऊ निवासी 58 वर्षीय रक्षपाल सिंह 1980 बैच के सिपाही थे। करीब तीन साल से वह शहर की औंछा रोड चौकी पर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। सोमवार को वह लॉकडाउन के चलते लगाई गई ड्यूटी पर तुलसी वाटिका के पास मुस्तैद थे। करीब 12 बजे अचानक उनकी तबियत खराब हुई और वह कुर्सी से नीचे गिरकर बेहोश हो गए। साथी महिला कांस्टेबल लक्ष्मी व अन्य आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
उधर सूचना मिलने के बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभय नरायण राय, इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप भी जिला अस्पताल पहुंज गए। वहां चिकित्सकों ने रक्षपाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने मृतक परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल ड्यूटी कर रहे थे, इस बीच उनकी तबियत खराब हुई थी। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी