फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

खेत में पानी लगाने को लेकर मारपीट, 19 लोग घायल

Sat, 02 May 2020 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
crime
02एमएनपी-18-कुरावली के गांव सहूरिया में विवाद के बाद घायल हुए लोग - फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। खेत में पानी लगाने के विवाद में गांव सहूरिया में दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। दोनों पक्ष के 19 लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उक्त मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सहूरिया निवासी महेंद्र सिंह और संजीव सिंह के बीच शुक्रवार की रात खेत से पानी निकालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे और फावड़े लेकर आमने सामने आ गए। मारपीट में सुनील कुमार, सत्यविजय, राजेश्वर, तुलाराम, नत्थूलाल, रामशंकर, महेंद्र, हिमांशु, जागेश्वर, राधेश्याम, धर्मेंद्र, संगीता, रिशा, अर्चना, प्रदीप, मंजीत, सत्यवीर, संजीव, नरवेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों पक्ष की ओर से एक-दूसरे पर घर में घुसकर जान जानलेवा हमला किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने दोनों पक्ष के संजीव, सत्यविजय, धर्मेंद्र, तुलाराम, सुनील कुमार, राज किशोर, मंजीत, सत्यवीर, नरवेश, प्रदीप, जागेश्वर, रामशंकर, राधेश्याम, महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed