{"_id":"5eac502d8ebc3e90212085e8","slug":"crime-mainpuri-news-agr4399810195","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में शराब की लत ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में शराब की लत ने ले ली जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरसुख में शराब की लत ने ट्रैक्टर चालक की जान ले ली। लॉकडाउन में सरकारी ठेक आदि बंद हैं, ऐसे में चोरी छिपे मिलने वाली मिलावटी शराब पीने के कुछ देर बाद ही युवक की मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हरसुख निवासी 40 वर्षीय रमेशचंद्र यादव शराब पीने का आदी था। वह ट्रैक्टर चलाता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद से ही वह घर पर ही रह रहा था। सरकारी ठेका बंद होने के चलते अब वह क्षेत्र में चोरी छिपे मिलने वाली मिलावटी शराब पीने लगा था। रमेश के भाई ब्रजेश कुमार ने बताया कि वह आए दिन कहीं न कहीं से शराब पीकर आते थे। बृहस्पतिवार की शाम भी नशे में धुत होकर आए और चारपाई पर लेट गए। कुछ देर बाद जब उन लोगों ने देखा तो मौत हो चुकी थी। इसके बाद सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल भानुप्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।