फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

पति पर घर से नकदी और जेवर ले जाने का आरोप

Fri, 14 Feb 2020 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
भोगांव (मैनपुरी)। दो वर्ष पूर्व पत्नी और बच्चों को छोड़ गया व्यक्ति बृहस्पतिवार को अचानक घर आ गया। अलमारी आदि तोड़ कर नकदी, जेवर व स्कूटी ले गया। पीड़ित शिक्षामित्र ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी ब्रजेश कुमारी स्योंना प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। वर्ष 2006 में उनकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अंगौथा निवासी मुकेश सिंह के साथ हुई थी। शिक्षामित्र का आरोप है कि शादी के बाद दो पुत्रियों ने जन्म दिया। बेटियों के जन्म लेने के बाद पति उनका मानसिक व शारीरिक उत्पीडन करने लगे। करीब दो वर्ष पूर्व पति उन्हें छोड़ कर चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह अचानक अपने कुछ साथियों के साथ घर आए। गाली गलौज व मारपीट करते हुए अलमारी में लाखों की नकदी व जेवर चोरी कर ले गए। घर में रखी स्कूटी को भी ले गए। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed