फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

मथुरा में बड़ी वारदात: शनिदेव के दर्शन कर लौट रहे दंपती को बदमाशों ने मारी गोली, महिला की मौत

Sun, 20 Dec 2020 10:30 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 20 Dec 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
crime
कोसीकलां में दंपती पर हुए हमले के बाद मौके पर खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले के कोसीकलां स्थित कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर से दर्शन करके लौट रहे दंपती को बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एसएसपी फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेजा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एमआईटी मार्केट जे ब्लॉक फरीदाबाद निवासी सुनील (35) पुत्र रामकिशन जिम चलाता है। उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह पत्नी प्रीति (32) के साथ शनिवार की रात करीब सवा आठ बजे कार से कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर के दर्शन कर फरीदाबाद लौट रहा था। जैसे ही कार शालीमार रोड पर नरसी विलेज के समीप पहुंची तो पीछे से आते बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने कार को ओवरटेक करके रोक लिया और गोलियां चला दीं। जिससे कार में बैठी प्रीति के सिर में गोली लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

 

 


सुनील के बायें हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। सीएचसी में भर्ती कराया है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी ग्रामीण श्रीश चंद, सीओ जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए चेकिंग कराई लेकिन हाथ नहीं आए। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि मामला किसी रंजिश या लेनदेन का भी हो सकता है। अभी तहरीर नहीं मिली है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने कहा कि मामले में सुनील से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सुनील कुछ बता नहीं पा रहा है। मृतका प्रीति के परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

घटना के बाद दहशत में लोग

शालीमार रोड पर नरसी विलेज के सामने कार सवार दंपती को गोली मारने की घटना के बाद लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। बाइक सवार हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद आराम से भाग गए। एसएसपी ने एसओजी टीम सहित अन्य टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई हैं। 

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद भी घटना के बाद थाने में डेरा डाले रहे। वह पल-पल के हालात की जानकारी लेते रहे। पुलिस महिला की मौत के बाद हर बिंदु पर जांच कर हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एसएसपी का कहना है कि जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा। इसके लिए एसओजी टीम सहित अन्य टीमों को लगाया गया है। सुराग जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed