{"_id":"5feb70c98ebc3e40fd314bad","slug":"crime-kasganj-news-agr47413123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा लूटकर चालक की हत्या, शव नदी से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा लूटकर चालक की हत्या, शव नदी से बरामद
विज्ञापन
कासगंज में मृतक ई रिक्शा चालक का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। क्षेत्र में ई रिक्शा को लूट कर चालक की हत्याकर शव काली नदी में फेंक दिया गया। शव मिल जाने के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिल जाने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या की धारा में तरमीम कर लिया है।
ई रिक्शा चालक लालमन (40) पुत्र चोखे लाल निवासी नगला वाले 26 दिसंबर की शाम घर से ई रिक्शा लेकर निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। उसके घर पर वापस न लौटने से परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजन जब सोमवार को उसकी तलाश करते हुए काली नदी के निकट पहुंचे तो नदी किनारे उसके कपड़े तथा एक तमंचा बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा अपने कब्जे में ले लिया। उसके कपड़े मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। मंगलवार को नगला पोपी के निकट काली नदी में एक शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके साथ ही ई रिक्शा चालक के परिजनों को भी सूचना दी। परिजनों ने शव की शिनाख्त कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।