{"_id":"5feb70ce8ebc3e3c8e59f56c","slug":"crime-kasganj-news-agr474131072","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के विरोध पर गला घोंटकर की थी किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों के विरोध पर गला घोंटकर की थी किसान की हत्या
विज्ञापन
कासगंज ढोलना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसान रामौतार की हत्या के आरोपी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र में बीते 18 दिसंबर को हुई किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी, साथी एवं मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा है कि किसान की पत्नी से उसके विवाहेत्तर संबंध हो गए। किसान द्वारा विरोध करने पर साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी।
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तैय्यबपुर कमालपुर निवासी रामौतार पुत्र कल्लू खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। तलाश के बाद उसका शव हजारा नहर पुल पर गांव कोटरा के समीप मिला। मृतक के भाई राजेंद्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। एसपी मनोज सोनकर ने घटना के खुलासे को टीम गठित की। सीओ सिटी आरके तिवारी के निर्देशन में टीम ने घटना के खुलासे का प्रयास किया तो सफलता हाथ लगी है। एसपी ने बताया कि ढोलना पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी नेकसे उर्फ ओमप्रकाश पुत्र चंद्रपाल निवासी नगला खुशहाली थाना सोरों, उसके साथी राजू पुत्र नाथूराम निवासी गांव वीरसहाय एवं मृतक की पत्नी निवासी तैय्यबपुर कमालपुर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में मुख्य आरोपी नेकसे ने बताया है कि उसने गांव तैय्यबपुर कमालपुर में पट्टे पर जमीन ली थी और वह वहां धीमे धीमे किसान रामौतार की पत्नी से उसके विवाहेत्तर संबंध हो गए थे। रामौतार ने इसका विरोध किया तो फिर शराब पिलाने के बहाने हजारा नहर किनारे ले जाकर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना ढोलना और एसओजी टीम ने मिलकर इस घटना का खुलासा किया है।