{"_id":"5f8dd7dc8ebc3e9bcc42c96d","slug":"crime-kasganj-news-agr4644596189","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत के मामले में परिजनों ने उठाई गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की मौत के मामले में परिजनों ने उठाई गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा में युवती का शव लेकर पहुंचे ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा(कासगंज)। पांच दिन पूर्व हुए बल्हारपुर गांव में हमले की घटना में घायल हुई 20 वर्षीय युवती की रविवार को दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती मौत से परिवार के लोगों में आक्रोश पनप गया। दिल्ली से पीएम कराने के बाद युवती का शव एंबुलेंस से परिजन व ग्रामीण थाना सिढ़पुरा पहुंचे और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आक्रोश की सूचना पर पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। पुलिस ने आक्रोशितों को आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर शांत कराया।
14 अक्टूबर की रात चंद्रशेखर के घर पर विमल, अभिषेक, जयवीर, प्रमोद आदि ने हमला कर दिया। इस घटना में चंद्रशेखर पूजा, शशि, धीरज गंभीर रूप से घायल हो गए। पूजा को गंभीर चोटें आईं। उसे दिल्ली ले जाया गया। जहां उसकी रविवार को मौत हो गई। सोमवार शाम को शव दिल्ली से सिढ़पुरा लाया गया। परिवार के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवती के शव को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने परिवार के लोगों को आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर शांत किया। थाने से पुलिस की सुरक्षा के साथ पूजा का शव गांव बलहारपुर ले जाया गया।
एसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा
युवती की मौत के मामले में एसपी मनोज कुमार सोनकर दोपहर के समय युवती के गांव बलहारपुर पहुंचे। जहां पीड़ित परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसपी ने सिढ़पुरा के थाना प्रभारी को शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।