फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

मजदूर एवं उसके परिवार को भट्ठा स्वामी ने बनाया बंधक

Sat, 19 Sep 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के रहने वाले एक दलित मजदूर ने मारपीट कर भट्ठा स्वामी पर बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। मामले की रिपोर्ट भट्ठा स्वामी सहित तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई है। ढोलना के ग्राम मुबारिक निवासी भरतसिंह ने भट्ठा स्वामी नुरुद्दीन पर बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। भरत सिंह का कहना है कि वह भट्ठा स्वामी के यहां मजदूरी का काम करने परिवार के साथ आया था। जहां उसे बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन

उसके द्वारा मजदूरी के रुपये मांगने पर 16 अगस्त को भट्ठा स्वामी व उसके दो अन्य साथियों ने उसकी मारपीट कर दी। उसके मजदूरी के रुपये भी भट्ठा स्वामी ने उसे नहीं दिए। जैसे तैसे कर वह छूटकर घर पहुंचा। उसने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भट्ठा स्वामी सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

युवक से मारपीट, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
कासगंज। क्षेत्र के गांव की युवक की मारपीट करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रमोद कुमार निवासी पवसरा की 16 मार्च को राकेश कुमार की दुकान पर गया हुआ था। जहां दोनों में कहासुनी हो गई। प्रमोद ने राकेश पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। मामले की सुनवाई पुलिस ने नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी राकेश के खिलाफ मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed