फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

अज्ञात युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

Sat, 29 Aug 2020 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज सहावर के अलादीनपुर गांव की सड़क के किनारे अज्ञात शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : KASGANJ
सहावर (कासगंज)। गांव अलादीनपुर के कटरी इलाके की सड़क के किनारे शनिवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका जता रही है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के गले पर रस्सी से गला घोंटने के निशान हैं। उसके पास से एक लाल रंग का बैग बरामद हुआ है। जिसमें गर्म कपड़े, पर्स और डीवीडी मिली है।
विज्ञापन

सुबह के समय ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।
सहावर-सहवाजपुर मार्ग पर बसा अलादीनपुर गांव बूढ़ी गंगा के कटरी इलाके का गांव है। युवक नीले रंग की प्रिंटेड शर्ट पहने हुए था। नीचे डार्क ग्रे कलर का लोअर पहन रखा था। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष होगी। सीओ सहावर शैलेंद्र प्रतिहार एवं सहावर थाने के प्रभारी राजेश कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोटो और सामान के आधार पर लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम प्रधान की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

- अज्ञात युवक का शव अलादीनपुर गांव की सड़क किनारे से मिला है। शव की अभी तक शनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की कहीं और हत्या करके शव यहां डाला गया है।
- राजेश कुमार मीणा, थाना प्रभारी, सहावर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed