फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crime

ससुरालीजनों ने महिला की फांसी लगाकर की हत्या- छह माह की गर्भवती थी महिला, पति पत्नी में रहती थी अनबन

Tue, 28 Jan 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
crime
कासगंज गंजडुंडवारा के ग्राम सुजावलपुर में हत्या का शिकार महिला शाइना - फोटो : KASGANJ
कासगंज- गंजडुंडवारा। क्षेत्र के ग्राम सुजावलपुर में गर्भवती महिला को जबरन फंदे पर लटका दिया। इससे महिला की मौत हो गई। इस संबंध में महिला के भाई ससुराल के लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात शाइना पत्नी अख्तर निवासी ग्राम सुजावलपुर की ससुराल वालों से लड़ाई झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

इसी में ससुराल वालों ने महिला से मारपीट कर फंदे पर लटका दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने उसके मायके गनेशपुर गंजडुंडवारा दी। उसका भाई शकीम व अन्य परिजन और ग्रामीण सुजावलपुर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भाई शकीम ने बताया कि उसने अपनी बहन शाइना की शादी 12 वर्ष पूर्व अख्तर से की थी। तभी से दोनों के बीच कहासुनी रहती थी। इसी के चलते ससुरालीजन उसकी मारपीट करते थे। सोमवार रात को भी ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की है और फंदे पर लटका दिया। शकीम का कहना है कि उसकी बहन छह माह की गर्भवती भी थी। शकीम ने पति अख्तर एवं अन्य ससुरालीजन नबी हसन, नईम अख्तर, अनीसा के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed