{"_id":"5dfa67d18ebc3e87bb5b4e7a","slug":"crime-kasganj-news-agr4207386194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म मामला- महिला चिकित्सक और मुंशी के बयान दर्ज, आज विवेचक तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म मामला- महिला चिकित्सक और मुंशी के बयान दर्ज, आज विवेचक तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने पांचवे दिन का ट्रायल पूरा कर लिया है। बुधवार को महिला चिकित्सक और थाने के मुंशी के बयान दर्ज हुए। गुरुवार को भी मामले में सुनवाई होगी। न्यायालय ने अब गुरुवार को बयानों के लिए विवेचक को तलब किया है।
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अपर जिला जज प्रथम नवनीत कुमार के न्यायालय में फास्ट सुनवाई चल रही है। वैसे तो इस मामले में चार दिन तक ट्रायल हो चुका है,बुधवार को पांचवे दिन का ट्रायल किया गया। न्यायालय ने गवाही के लिए महिला चिकित्सक और थाने में रिपोर्ट दर्ज करने वाले मुंशी को तलब किया था। नियत की गई तिथि पर तलब हुईं महिला चिकित्सक और सिढ़पुरा थाने के मुंशी ने बयान दर्ज कराए।
गुरुवार को सुनवाई की तिथि न्यायालय ने नियत की है। इस तारीख पर मुकदमे की विवेचना कर रहे विवेचक को तलब किया गया है। न्यायालय में उनके बयान दर्ज होंगे। न्यायालय इस मामले में प्रत्येक कार्यदिवस में सुनवाई करेगा। जेल प्रशासन प्रत्येक सुनवाई पर आरोपियों को पेशी के लिए न्यायालय भेज रहा है।